जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त किए जाते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं।
जैसे—मैं, हम, तुम, आप, वह, वे, जो, कोई, कुछ, कौन, क्या आदि।
संज्ञा का बार-बार प्रयोग करने से भाषा दोहरावपूर्ण लग सकती है। संज्ञा के स्थान पर सर्वनाम का प्रयोग करने से भाषा अधिक सरल, सहज, सुंदर और प्रभावी बनती है।